भगवानपुर, हरिद्वार। खेल महाकुंभ–2026 के अंतर्गत विधानसभा भगवानपुर में आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एन.एम.पी. स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी, सिकरौढ़ा रोड, हल्लूमाजरा, भगवानपुर में 14 एवं 15 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। 16 सितंबर को रिजर्व डे रखा गया है।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं विद्यालयी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर दौड़ के साथ खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।
विधायक ममता राकेश ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भगवानपुर विधायक श्रीमती ममता राकेश रहीं, जबकि अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी भगवानपुर श्री राजेंद्र प्रसाद जोशी ने की। विधायक ममता राकेश ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें सही मंच, मार्गदर्शन और अवसर देने की है।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का प्रयास किया जाएगा।
इन खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान
अंडर-14 बालक वर्ग – 60 मीटर दौड़
प्रथम – अभी
द्वितीय – मनश्वीय
तृतीय – प्रिंस
अंडर-14 बालक वर्ग – 600 मीटर दौड़
प्रथम – साहिल
द्वितीय – सुशांत राणा
तृतीय – खुशहाल
अंडर-14 बालिका वर्ग – 60 मीटर दौड़
प्रथम – अविका
द्वितीय – दीक्षा
तृतीय – राधा
अंडर-19 बालक वर्ग – 800 मीटर दौड़
प्रथम – राजन
द्वितीय – वंश सहगल
तृतीय – मयंक
अंडर-19 बालिका वर्ग – 400 मीटर दौड़
प्रथम – हिमानी
द्वितीय – नैन्सी
तृतीय – खुशी
कई विभागों के संयुक्त सहयोग से हुआ आयोजन
विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग हरिद्वार, खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर श्विक्रांत चौधरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवानपुर; प्रवीण कुमार सैनी, अध्यक्ष क्षेत्रीय युवक समिति भगवानपुर; उपेंद्र उनियाल, ब्लॉक खेल समन्वयक (प्राथमिक); धनंजय मालिक, ब्लॉक खेल समन्वयक (माध्यमिक); अनिल चमोली, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई भगवानपुर; नरेश सेमवाल, सह ब्लॉक खेल (प्राथमिक) समन्वयक; नवीन सैनी, ब्लॉक सह खेल समन्वयक (माध्यमिक); बृजभान दुबे, नारायण चौहान, उजमा परवीन, ओम सिंह, भीम सिंह तथा सोयब अली (खेल प्रशिक्षक) सहित शिक्षक, प्रशिक्षक, निर्णायक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अभिभावकों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
खेल मैदान में खिलाड़ियों का जोश, जीत के लिए संघर्ष और आंखों में बड़े सपनों की चमक साफ नजर आई। विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी ने भगवानपुर क्षेत्र की युवा खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराया।




