उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

भाजपा सभासद की माता के हाथों कटा फीता, कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने कराया सड़क निर्माण का शुभारंभ

भाजपा सभासद की माता के हाथों कटा फीता, कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने कराया सड़क निर्माण का शुभारंभ

 

इमलीखेड़ा। नगर पंचायत इमलीखेड़ा में विकास कार्यों को गति देते हुए एक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। खास बात यह रही कि कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद की मौजूदगी में भाजपा सभासद की माता के हाथों फीता कटवाकर सड़क का उद्घाटन कराया गया।

 

उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही। भाजपा सभासद की माता के हाथों उद्घाटन कराए जाने को लेकर कार्यक्रम चर्चा में रहा। विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि विकास कार्यों का लाभ क्षेत्र की जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता है और सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

 

सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल दिखाई दिया। लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होने पर क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा।

 

राजनीतिक मतभेद से ऊपर विकास की पहल—भाजपा सभासद की माता के हाथों उद्घाटन और कांग्रेस विधायक की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। अनुराग पाल रजनीश पाल वार्ड नंबर 6 प्रतिनिधि राकेश कुमार  सोनू पाल   आजाद पाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता नगर पंचायत वासी मौजूद रहे 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button