रिपोर्ट अभिषेक सैनी
इमलीखेड़ा। नगर पंचायत इमलीखेड़ा में अतिक्रमण को लेकर अब सख्ती का दौर शुरू होता नजर आ रहा है। नगर पंचायत के निर्दलीय अध्यक्ष मनोज सैनी ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों और रास्तों पर अवैध कब्जे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अध्यक्ष मनोज सैनी का हथौड़ा अब रुकने वाला नहीं, बल्कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की तैयारी है। नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट संकेत दिया जा रहा है कि सरकारी भूमि, सार्वजनिक रास्तों और आम जनता के आवागमन में बाधा डालने वाले कब्जों को हटाना प्राथमिकता में शामिल है।

अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में व्यवस्था और आम जनता के अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जो लोग नियमों का पालन करेंगे, उनका सहयोग किया जाएगा, लेकिन अतिक्रमण कर आम जनता को परेशानी पहुंचाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत की सख्ती से जहां आम लोगों में चर्चा तेज है, वहीं अतिक्रमणकारियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में नगर पंचायत का यह अभियान कितनी तेजी से आगे बढ़ता है और किन-किन इलाकों में कार्रवाई का हथौड़ा चलता है।
ईओ मंजू चौहान सभासद प्रतिनिधि अजय गौतम शिवकुमार मनोज आकाश अनुज शैंकी ठेकेदार सनील सैनी भाजपा नेता वीरेंद् आर्य शुभम सैनी भाजपा नेता पप्पू कश्यप आदि लोग मौजूद रहे




