उत्तराखंडदेशदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

मदरहुड विश्वविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

 

 

मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की में 29 अगस्त 2026, शनिवार को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर में इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) नरेंद्र शर्मा, ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर किया। साथ ही कुलपति महोदय ने उनके जीवन, संघर्ष और देश के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

 

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय द्वारा शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो० (डॉ०) नीरज मलिक के निर्देशानुसार किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक-मानसिक विकास को बढ़ावा देना था। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

डॉ० आशीष तोमर, सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता ने बताया कि इस कार्यक्रम में 

कैरम और शतरंज प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे कैरम (बॉयज) में उस्मान (पैरामेडिकल)विनर रहे और अनुराग चंद (एग्रीकल्चर) रनर-अप रहे। चेस (बॉयज) में 

 समीर (फार्मेसी) विनर, वंश सैनी (पैरामेडिकल) रनर-अप रहे वहीं कैरम (गर्ल्स) में 

अलीना (लॉ फैकल्टी)विनर, चेस (गर्ल्स) सोनम (एजुकेशन) विनर रहीं। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस कार्यक्रम मे अधिष्ठाता विधि संकाय प्रो० (डॉ०) बोधिसत्वआचार्य , अधिष्ठाता आर्ट एंड ह्यूमैनिटीज प्रो० (डॉ०) श्रीपाल चौहान, अधिष्ठाता शिक्षा संकाय प्रो० (डॉ०) संतोष शर्मा, डॉ० मनीष, एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button