मदरहुड विश्वविद्यालय ने मनाया “हर घर तिरंगा अभियान 2026”
मदरहुड विश्वद्यालय, रुड़की में “हर घर तिरंगा अभियान 2026” के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन 13 अगस्त 2026 को किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य “स्वतंत्रता की भावना का जश्न मनाना, अतीत को जानना, वर्तमान को सम्मान देना और भविष्य को प्रेरित करना” रहा।

मदरहुड विश्वद्यालय , रुड़की के कुलपति प्रो० (डॉ०) नरेन्द्र शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित इस क्विज़ में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह प्रतियोगिता कुल 03 चरणों में सम्पन हुई जिसके द्वितीय चरण के निर्णायक मंडल, में प्रो. (डॉ.) संतोष शर्मा, प्रो. (डॉ.) मनीष मिश्रा, प्रो. (डॉ.) सीमा तोमर, डॉ. विनोद बिष्ट रहे उपस्थित रहे। अंतिम चरण के निर्णायक मंडल के रूप मै प्रो. (डॉ.) पी. के. अग्रवाल, प्रो. (डॉ.) श्रीपाल चौहान, प्रो. (डॉ.) कृष्ण पाल चौहान, प्रो. (डॉ.) विकास गुप्ता, प्रो. (डॉ.) रवीन्द्र विश्वकर्मा रहे। निर्णायक मंडल द्वारा ही कार्यक्रम के अंत में विजेताओं के नामो की घोषणाएं की गई जो इस प्रकार है कु. रूपा रानी, विधि संकाय ने प्रथम स्थान, प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान पर श्री आयुष गुसाईं, शिक्षा संकाय, और तृतीय स्थान पर कु. सृष्टि, वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययन संकाय रही।

विश्वविद्यालय, विधि संकाय के अदिष्ठाता प्रो. (डॉ.) बोधिसत्व आचार्य ने, सभी प्रतिभागियों एवं निर्णायकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि, “इस प्रकार के आयोजन छात्रों में देशभक्ति और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देते हैं, “आइए तिरंगा का सम्मान करें, आइए अपने राष्ट्र का सम्मान करें” । और इस संदेश के साथ ही स्वतंत्रता दिवस प्रतियोगिता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इन सभी प्रतिभागियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय कुलपति महोदय के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।




