उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. तेज सिंह सैनी का अभिनंदन, जय भगवान सैनी ने आवास पर पहुंचकर दी बधाई

 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. तेज सिंह सैनी को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में भाजपा नेता जय भगवान सैनी ने डॉ. तेज सिंह सैनी के आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जय भगवान सैनी ने कहा कि डॉ. तेज सिंह सैनी को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि डॉ. तेज सिंह सैनी के प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. तेज सिंह सैनी पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

डॉ. तेज सिंह सैनी ने बधाई देने पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

 

इस दौरान विजेंद्र सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button