उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

देवभूमि जागृति फाउंडेशन ने अनुपम सैनी को राष्ट्रीय सह प्रभारी नियुक्त किया l

 

 

देहरादून। देवभूमि जागृति फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष  भाजपा मंडल प्रभारी  ईमली खेड़ा डॉ.रजनीश सैनी ने संगठन के विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब निवासी वरिष्ठ समाजसेवी अनुपम सैनी को फाउंडेशन का राष्ट्रीय सह प्रभारी नियुक्त किया है।

इस अवसर पर डॉ.रजनीश सैनी ने कहा कि अनुपम सैनी लंबे समय से समाज सेवा, जनकल्याण तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके अनुभव,समर्पण एवं सेवाभाव से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त राष्ट्रीय सह प्रभारी अनुपम सैनी ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि जागृति फाउंडेशन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को पुरे देश में जन-जन तक पहुँचाने तथा शिक्षा,सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रहित और मानव सेवा से जुड़े अभियानों को पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अनुपम सैनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन की सामाजिक गतिविधियाँ देशभर में और अधिक प्रभावी रूप से संचालित होंगी।अनुपम सैनी को राष्ट्रीय सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर फाउंडेशन संरक्षक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मुनीश सैनी,ब्रांड एंबेसडर डॉ रविंद्र सैनी,राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख आशीष राष्ट्रवादी,राष्ट्रीय प्रभारी सुधीर आर्य,राष्ट्रीय महासचिव पप्पन कश्यप,राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनमोल सैनी राष्ट्रीय समन्वक डॉ.अशोक सैनी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रंजन धनकर,प्रवेश कश्यप, अनिल चौहान एवं राष्ट्रीय सचिव अनिल सैनी,नितिन राज सैनी आदि पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button