रुड़की। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ पिरान कलियर विधानसभा का राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। इसी बीच क्षेत्र के युवा और सक्रिय चेहरे अरुण सैनी ने भाजपा से अपनी दावेदारी पेश कर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

अरुण सैनी पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों, जनसंपर्क और संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से अपनी पहचान बना रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी सक्रियता और जनता से लगातार संवाद के चलते उन्हें एक उभरते हुए दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि भाजपा इस बार युवा नेतृत्व पर भरोसा जताती है, तो अरुण सैनी का नाम टिकट की दौड़ में प्रमुखता से उभर सकता है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है, लेकिन उनकी दावेदारी ने पिरान कलियर की सियासत में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है।

अब सवाल यही है—क्या भाजपा 2027 में युवा नेतृत्व पर दांव लगाएगी, या फिर किसी अनुभवी चेहरे को मौका देगी? इसका जवाब आने वाले समय में पार्टी के निर्णय के साथ साफ होगा।




