। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, जिला रुड़की के जिला महामंत्री विकास प्रजापति को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए भगवानपुर, झबरेड़ा एवं पिरान कलियर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन द्वारा जारी अधिकृत सूची के अनुसार की गई है।
विकास प्रजापति लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत समन्वय और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए तीन महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि जिला महामंत्री विकास प्रजापति अपने अनुभव और संगठनात्मक कौशल के बल पर भगवानपुर, झबरेड़ा एवं पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। सभी ने विकास प्रजापति को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में ओबीसी मोर्चा नई ऊर्जा और मजबूती के साथ कार्य करेगा।
इस अवसर पर विकास प्रजापति ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला ओबीसी मोर्चा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे तथा पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।




