उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

हरिद्वार विश्वविद्यालय में “प्लेसमेंट सक्सेस सेलिब्रेशन 2026” का भव्य आयोजन

 

 

हरिद्वार विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा “प्लेसमेंट सक्सेस सेलिब्रेशन 2026” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 के शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड को साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय का कुल प्लेसमेंट प्रतिशत 88.14% रहा, जो संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम में बताया गया कि इस वर्ष का सर्वाधिक पैकेज 48 लाख रुपये वार्षिक रहा, जबकि अन्य प्रमुख पैकेज 25 लाख, 22 लाख, 20 लाख तथा 15 लाख रुपये वार्षिक रहे।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय अध्यक्ष CA एस.के. गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री नमन बंसल, प्रति कुलपति डॉ. आदेश आर्य, कुलसचिव लेफ्टिनेंट सुमित चौहान, निदेशक डॉ. वी.के. सैनी, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रमुख प्रज्वल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

 

माननीय अध्यक्ष CA एस.के. गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार विश्वविद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

 

प्रति कुलपति डॉ. आदेश आर्य एवं कुलसचिव लेफ्टिनेंट सुमित चौहान ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल करियर की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान चयनित विद्यार्थियों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह एवं गौरव से भरपूर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button