हरिद्वार विश्वविद्यालय में “Farewell 2026” की रही शानदार धूम, भावुक माहौल में दी गई यादगार विदाई
हरिद्वार विश्वविद्यालय में आयोजित “Farewell 2026” कार्यक्रम उत्साह, उमंग और भावनाओं से भरपूर माहौल में सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को यादगार विदाई देते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों से समां बांध दिया। पूरा विश्वविद्यालय परिसर खुशी, तालियों और भावुक पलों का साक्षी बना।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों (HODs), Registrar Lt. Sumit Chouhan, Admission Manager Mr. Jitendra Choudhary, Placement Head Mr. Prajwal Choudhary एवं माननीय PVC की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर Chancellor CA S.K. Gupta एवं Pro Chancellor Shri Naman Bansal ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, सफलता प्राप्त करने एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र ही किसी भी संस्थान की वास्तविक पहचान होते हैं और हरिद्वार विश्वविद्यालय को अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं सभी विभागाध्यक्षों का विशेष योगदान रहा। आयोजन की पूरी जिम्मेदारी Dean Student Welfare Ms. Nisha द्वारा सफलतापूर्वक निभाई गई, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आकर्षक टाइटल भी प्रदान किए गए। Mr. Farewell का खिताब Gyan Prakash (B.Tech) एवं Miss Farewell का खिताब Aarushi (B.Tech) को मिला। वहीं Shivam और Darshana को Mr. & Miss Perfect चुना गया। Glamorous Face के लिए Sami, Kausiki एवं Akshanda को सम्मानित किया गया, जबकि Shahid Ali एवं Vaishnavi ने Mr. & Miss Evening का खिताब अपने नाम किया।
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विदाई के दौरान कई भावुक पल भी देखने को मिले, जब जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को शुभकामनाओं के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम का समापन समूह फोटोग्राफी, केक कटिंग एवं शानदार डिनर के साथ हुआ।
“Farewell 2026” न केवल एक विदाई समारोह रहा, बल्कि यह दोस्ती, यादों और नए सपनों का खूबसूरत संगम बनकर सभी के दिलों में हमेशा के लिए बस




