उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

लिटिल स्कॉलर्स में LSMUN के तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन* 

 

 

आज लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय परिसर में LSMUN के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्र के अनेक विद्यालयों जैसे विजन वैली स्कूल काशीपुर, गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, काशीपुर, रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल बाजपुर, भारतीयम् इंटरनेशनल स्कूल रूद्रपुर, डी.पी.एस रूद्रपुर, एमनिटी रुद्रपुर, ओक बड्स रामनगर, रायन रुद्रपुर, कोलंबस रुद्रपुर , ग्रेट मिशन स्कूल, लिटिल स्कॉलर्स स्कूल, जेनेसिस स्कूल, सेंट मैरीज़’बाजपुर, तथा अन्य कुछ विद्यालयों आदि के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

प्राचार्य महोदया शिखा गौतम ने अपने स्वागत भाषण में LSMUN के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पहल छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं उनके नेतृत्व कौशल को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि जैसे राज्य मंत्री सीमा चौहान ,माननीय मेयर दीपक बाली , उर्वशी बाली , मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन मनीष त्यागी, प्रिंसिपल आर्मी स्कूल मालिनी शर्मा, मेघा गुड़िया, चरणप्रीत साहनी , अलका पाल , पूनम बाठला और रोहित बाठला आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ जैसे नृत्य एवं गीत तथा कृपा डंगवाल द्वारा आकर्षक प्रस्तुति प्रस्तुत की गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधिका श्रीमती ऋतु भल्ला ने विभिन्न अतिथियों को सम्मानित करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button