उत्तराखंड

आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को बीएसएम (पी0जी0) कालेज, रुड़की के एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्राचार्य मेजर (डॉ) गौतमवीर के नेतृत्व में व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया

प्रेस विज्ञप्ति

आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को बीएसएम (पी0जी0) कालेज, रुड़की के एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्राचार्य मेजर (डॉ) गौतमवीर के नेतृत्व में व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की व

 

इसके पश्चात पोस्टर्स बनाकर उसके माध्यम से उत्तराखंड की विभिन्न सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की गईं । महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर शिक्षण स्टाफ के द्वारा पोस्टर्स की सराहना की गई कार्यक्रम के आयोजन में एनसीसी बटालियन के सूबेदार मेजर अमर सिंह व कार्यालय अधीक्षक प्रशिक्षण रवि कपूर का विशेष सहयोग रहा । इस आयोजन में इशिका, प्रिया, प्राची, अनुराधा, नितिन, अंकिता , हेमन्त, कोमल, श्रुति अंथवाल, रजत रावत, प्रभाकर बडोला, प्रियांशु चौहान आदि ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया । महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर गौतमवीर ने कैडेट्स को स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया । उन्होंने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के लिए ऐसे आयोजनों की गतिविधियों को आवश्यक रूप से आयोजित करने की प्रेरणा दी वह ऐसे आयोजनों को समाज के लिए आवश्यक व प्रेरणादायी बताया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक गण और गैर शिक्षण स्टाफ उपस्थित जिसमें डॉ संदीप पोसवाल, डॉ राजेश पालीवाल, डॉ शिखा जैन, बड़े बाबू रामकुमार हरित, लेखाकार अमित शर्मा व बटालियन से आए संदीप कुमार बुड़ाकोटी, सेवानिवृत्त हवलदार धर्म सिंह व वाहन चालक अनुज गिरी प्रमुख रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button