उत्तराखंड

सुधीर आर्य को देवभूमि जागृति फाउंडेशन का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त गया!

 

 

आज उत्तराखंड के जिला हरिद्वार में राष्ट्रीय कार्यालय पर देवभूमि जागृति फाउंडेशन की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया!कार्यक्रम में देवभूमि जागृति फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी ने फाउंडेशन के संरक्षक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मुनीश सैनी,पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डा.धर्म सिंह सैनी,मा.समय सिंह सैनी,डा.अनिल शर्मा,डा.प्रदीप त्यागी एवं ब्रांड

 

एंबेसडर डॉ रविंद्र सैनी के निर्देशानुसार और राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख आशीष राष्ट्रवादी,राष्ट्रीय महासचिव पप्पन कश्यप,राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनमोल सैनी से विचार विमर्श के उपरांत उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर आर्य को फाउंडेशन का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया ! सुधीर आर्य कई वर्षों से विभिन्न संगठनों के साथ-साथ देवभूमि जागृति फाउंडेशन में राष्ट्रीय सचिव के रूप में बड़ी ही निष्ठा एवं लग्नशीलता के साथ फाउंडेशन को संगठित करने का कार्य करते आ रहे है उनकी कार्यशैली एवं दूरदर्शिता से प्रभावित होकर फाउंडेशन के पदाधिकारियों के द्वारा राष्ट्रीय प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से सुशोभित किया गया है!राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सैनी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रभारी सुधीर आर्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं लग्नशीलता से फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सर्व समाज को जागरूक एवं संगठित कर महा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा!फाउंडेशन के पदाधिकारियों के द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर सुधीर आर्य ने आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि मैं बहुत ही ईमानदारी के साथ देश भर में सदस्यता अभियान के रूप में फाउंडेशन और सर्व समाज को संगठित करने का कार्य करूँगा! सुधीर आर्य को राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किए जाने पर प्रवेश कश्यप,विवेक सैनी,मा.अनिल सैनी,डॉ रंजन धनकर,डॉ अशोक सैनी,नितिन राज सैनी,अनिल चौहान,अंकित शर्मा,अश्वनी सैनी,चैंपियन सूरज रोड,शुभम चौहान,विनय सैनी,अनुपम सैनी,पंकज पाल,पवन पाल,डॉ त्रिलोक चंद सोनी,प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डा.विश्वास सैनी,विजय सैनी,मा. प्रदीप सैनी,विनोद सैनी,पंकज सैनी,लक्ष्य भारद्वाज, निखिल सैनी,प्रिंस शर्मा,शिवराज सैनी,अवधेश सैनी, प्रियांशु भट्ट अविरल पंत एवं कानूनी सलाहकार एड.अमित शर्मा,एड.वैभव शर्मा. आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button