नगर पंचायत इमलीखेड़ा में आखिरकार जनता की सालों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। स्थानीय पत्रकार अभिषेक गोडवाल द्वारा उठाए गए सड़क समस्या के मुद्दे का असर अब ज़मीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है।
पत्रकार अभिषेक गोडवाल ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों और जनता की परेशानी को अपनी रिपोर्ट के माध्यम से प्रमुखता से उठाया था। यह आवाज़ सीधे माननीय विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष तक पहुँची, जिन्होंने तुरंत मामले का संज्ञान लिया। आज संबंधित अधिकारियों और सभासद प्रतिनिधि की मौजूदगी में रोड की पैमाइश कराई गई और जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।
मौके पर मौजूद नागरिकों ने कहा कि,

> “पत्रकार अभिषेक गोडवाल ने सच में जनता की आवाज़ बनकर काम किया है। उनकी रिपोर्ट ने वो कर दिखाया जो वर्षों से नहीं हो पाया था।”
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि —
> “रोड का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।”

इमलीखेड़ा की जनता में खुशी की लहर है। लोग अब पत्रकारिता की ताकत को सलाम करते हुए कह रहे हैं —
💬 “जब कलम सच्चाई के लिए उठती है, तो व्यवस्था खुद जवाब देने पर मजबूर हो जाती है।”
जिसमें सड़क की पैमाइश रविदास मंदिर से लेकर सभासद प्रतिनिधि शिवकुमार के घर के सामने होते हुए हाईवे तक मिलेगी
दूसरी सड़क जिस पर हमने मुद्दा उठाया था वह शमशान घाट से 100 कदम आगे तक की पेमेंट हो गई है जल्दी इस पर कार्यलगेगा
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी सभासद प्रतिनिधि* *राकेश कुमार शिवकुमार सभासद मेहरबान आदि मौजूदरहे




