Blog

मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा-माजरा गांव में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण एवं संरक्षण कार्यक्रम मनाया गया*

*मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा-माजरा गांव में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण एवं संरक्षण कार्यक्रम मनाया गया*

। होगा m>

रुड़की। मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रुड़की ब्लॉक के माजरा गांव में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण एवं संरक्षण कार्यक्रम मनाया गया ।

जिसमें युवाओं को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया । मेरा युवा भारत हरिद्वार के जिला युवा अधिकारी श्री रोशन कुमार के मार्गदर्शन में रुड़की ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजलि रानी ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजलि रानी ने बताया कि “एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” का हिस्सा बनें और अपनी माँ के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ लगाएँ। इस कार्यक्रम में उपस्थित सोनिया, कीर्तिका, मिस्टी, सुशांत, प्रियंका आदि ने सहयोग किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button