उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

आज *बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस संचालित रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट रुड़की* ने अपने महाविद्यालय की संस्थापक सदस्य *स्वर्गीय श्रीमती खेमवती शर्मा जी* की 11वीं पुण्यतिथि पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया

रिपोर्ट अभिषेक गोडवाल 

 

 

आज *बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस संचालित रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट रुड़की* ने अपने महाविद्यालय की संस्थापक सदस्य *स्वर्गीय श्रीमती खेमवती शर्मा जी* की 11वीं पुण्यतिथि पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें *नृत्य , मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताएं* आयोजित की गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वीर माधव सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून के *कुलपति श्री ओंकार सिंह जी* एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में *श्रीमती अनीता अग्रवाल जी मेयर रुड़की नगर* एवं संस्थान के *सचिव श्री चंद्रभूषण शर्मा जी* रहे

 इस अवसर पर कुलपति महोदय जी ने कहा कि हर किसी को अपने पूर्वजों की याद में कुछ ना कुछ सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए एवं जिस प्रकार का आयोजन आज *बिशंभर सहाय इंस्टिट्यूट* में किया गया है उससे छात्र-छात्राओं को शिक्षा के ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त होता है 

इस अवसर पर रुड़की नगर की महापौर श्रीमती अनीता अग्रवाल जी ने कहा कि जिस तरह का आयोजन अपने पूर्वजों की याद में आज संस्थान के अंदर किया गया है उसे देखकर मन प्रसन्न हुआ एवं प्रतियोगिता में जिस तरह की भागीदारी कन्याओं द्वारा दिखाई गई है इसका सीधा-सीधा असर महिला सशक्तिकरण पर बेहतरीन तौर पर पड़ता है इस तरह के आयोजन छात्र-छात्राओं को अपनी छुपी हुई प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं 

इस अवसर पर संस्थान के सचिव श्री चंद्र भूषण शर्मा जी ने कहा कि हमारा संस्थान हर वर्ष अपनी फाउंडर चेयरमैन की याद में एक प्रतियोगिता का आयोजन करता है जिसमें प्रदेश के सभी कॉलेज से छात्र-छात्राएं बढ़-कर हिस्सा लेते हैं एवं सभी छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाता है इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री सौरभ भूषण शर्मा जी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं की छुपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आती है और उन्हें एक अच्छा मंच मिलता है अपनी प्रतिभा दिखाने का आज के युग में शिक्षा के साथ-साथ ऐसी गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को अव्वल आना चाहिए इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गौरव भूषण शर्मा जी ने कहा कि आज के दिन हमारे संस्थान में प्रदेश के कॉलेज एवं स्कूलों से विद्यार्थी आकर प्रतिभाग करते हैं जिससे हमारे संस्थान में अध्यनरत छात्र-छात्राओं में भी नहीं ऊर्जा का संचार होता है एवं सभी विद्यार्थियों को अपनी कला दिखाने का एक अच्छा मंच प्राप्त होता है 

*रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एसडि डिग्री कॉलेज रुड़की, द्वितीय स्थान बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की ,एवं तृतीय स्थान राजकमल पीजी कॉलेज रुड़की ने प्राप्त किया* *डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रुड़की, द्वितीय स्थान भूमानंद कॉलेज हरिद्वार, एवं तृतीय स्थान मेथाडिस्ट इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया*

 एवं *मेहंदी कंपटीशन में प्रथम स्थान के एल डी एवी पीजी कॉलेज रुड़की, द्वितीय स्थान चमन लाल डिग्री कॉलेज रुड़की, एवं तृतीय स्थान मेथाडिस्ट डिग्री कॉलेज रुड़की ने प्राप्त किया*

प्रतियोगिता में बिशंभर सहाय डिग्री कॉलेज हरिद्वार यूनिवर्सिटी ,बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की, चमन लाल डिग्री कॉलेज ,के एल डी एवी पी.जी कॉलेज ,महावीर इंटरनेशनल स्कूल रुड़की ,राजकमल कॉलेज हरिद्वार ,एसडी डिग्री कॉलेज रुड़की ,श्री गुरु राम राय स्कूल रुड़की, ग्रीनवे पब्लिक स्कूल रुड़की, जेसीटी मेमोरियल स्कूल, मेथाडिस्ट इंटर कॉलेज, श्री स्वामी भूमानंद कॉलेज हरिद्वार आदि ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग् किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button