उत्तराखंडदेश

फोनिक्स विश्वविद्यालय में एनसीसी का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आरंभ

525 कैडेट्स व आठ सहयोगी एनसीसी अधिकारी ले रहे प्रशिक्षण, सैन्य कौशल के साथ व्यक्तित्व विकास पर जोर

रिपोर्ट अभिषेक सैनी 

 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में फोनिक्स विश्वविद्यालय, इमलीखेड़ा में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (प्री थल सेना शिविर द्वितीय) का विधिवत शुभारंभ हुआ। शिविर में उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से पहुंचे 525 एनसीसी कैडेट्स तथा आठ सहयोगी एनसीसी अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

शिविर के दौरान कैडेट्स को सैन्य दक्षता के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास एवं व्यवहारिक ज्ञान से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, दूरी का आकलन, फील्ड सिग्नल, आपदा प्रबंधन, नेतृत्व प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास सहित एनसीसी के विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। कैडेट्स को निर्धारित सैन्य मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के साथ समयबद्धता और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

शिविर के प्रथम दिवस सभी प्रतिभागी कैडेट्स का बायोमेट्रिक पंजीकरण कराया गया। इसके पश्चात कैडेट्स द्वारा लाए गए आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन एवं परीक्षण किया गया। प्रशिक्षण अधिकारियों ने कैडेट्स को शिविर की दिनचर्या, अनुशासन एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल जगदीश अलमिया ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए फोनिक्स विश्वविद्यालय परिसर उपलब्ध कराने पर संस्था के चेयरमैन श्री चेरब जैन का आभार व्यक्त किया। साथ ही शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनीष पांडे एवं कुलसचिव डॉ. अमित गौतम का भी धन्यवाद किया।

 

शिविर के सफल संचालन में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह, कैंप एडजुटेंट कैप्टन सुशील कुमार आर्य, कैप्टन आलोक कंडवाल, फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार, सेकंड ऑफिसर सुशील कुमार, सेकंड ऑफिसर रेनू देवी, सेकंड ऑफिसर नीलिमा क्षेत्री, केयरटेकर उपासना, सूबेदार मेजर अमर सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार राजेश, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूर्ण सिंह, हवलदार विनोद, हवलदार जगत सिंह भंडारी, हवलदार अजयबीर, हवलदार सुरजीत सिंह, हवलदार राजेंद्र सिंह बिष्ट, नायक अभिषेक पंवार, ईएसएम सत्येंद्र सिंह, ईएसएम सुबोध कुमार, ईएसएम मंगल सिंह, प्रधान सहायक प्रमोद जोशी, वरिष्ठ सहायक सुरेश अवस्थी, डीईओ संदीप बड़ाकोटी, धर्म सिंह एवं मीनाक्षी सहित समस्त प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक स्टाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

इसके अतिरिक्त ट्रेनिंग अधीक्षक रवि कपूर, सुनील भाई, सुभाष भाई, राजवीर, राकेश, लोकेंद्र, रविंदर, सुशेंद्र, सुनील कुमार एवं नीतीश सहित अन्य स्टाफ द्वारा कैडेट्स के प्रशिक्षण, अनुशासन तथा आवासीय एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय सहयोग किया जा रहा है।

शिविर के दौरान कैडेट्स को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से टीम भावना, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, आगामी दिनों में कैडेट्स को सैन्य एवं एनसीसी प्रशिक्षण की विभिन्न विधाओं में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button