उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

*मदरहुड आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन*

 

रुड़की, 31 मार्च 2026 – मदरहुड आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं जनता मेडिकल ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मदरहुड आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं मदरहुड विश्वविद्यालय के 146 छात्रों एवं स्टाफ ने पंजीकरण कराया और 88 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर मदरहुड आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के महानिदेशक प्रो० (डॉ०) नरेंद्र शर्मा ने कहा, “रक्तदान एक महान कार्य है और हमें इस अवसर पर गर्व है कि हमारे छात्र और स्टाफ ने इस कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लिया।”

 

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पीयूष कपिल ने कहा, “यह रक्तदान शिविर हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हमें खुशी है कि हमने इतनी बड़ी संख्या में रक्त एकत्रित किया है।”

 

इस रक्तदान शिविर में डॉ. एस. के. कौशिक, डॉ. किमी सेठ, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. शुभम साद, चीफ फार्मासिस्ट लोकेश डॉरियाल, मिस्टर निखिल गुप्ता, इंटर्न सिमरन, प्रियंका, इरम, मनीषा, अनुराग, मो. फरमान, शिवम एवं प्रांजल ने महत्वपूर्ण योगदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button