रिपोर्ट अभिषेक गोडवाल
दिनांक 17 नवंबर को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन सैनी प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी की उपस्थिति में नारसन ब्लॉक के हरचंदपुर निजामपुर गांव में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नारसन अभय सैनी के द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित गांववासियों को संगठन के गठन संगठन के उद्देश्य और वर्तमान में संगठन द्वारा किये जा रहा कार्य से अवगत कराते हैं संगठन से जुड़ने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित गांववासियों ने तन मन धन से संगठन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

बैठक में उपस्थित युवा वर्ग संगठन के कार्य से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े। और संगठन का विस्तार करते हुए भाई वीरपाल सिंह सैनी , भाई गुरू वचन सैनी जी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाई सन्नी देव सैनी जी को जिला उपाध्यक्ष रूड़की मनोनीत किया गया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष रुड़की अमरीश सैनी जी सोनू सैनी सुमित सैनी के साथ साथ साथ गांव के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।




