उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ापिरान कलियररूडकी

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर वापस आने पर अब्दुल समद का हुआ भव्य स्वागत

हरिद्वार/रुड़की। नगर पंचायत इमली खेड़ा के शहीद आजम भगत सिंह इण्टर कॉलेज के स्टूडेंट अब्दुल समद ने महाराष्ट्र नागपुर में चल रही अंडर 15/85 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड व नगर पंचायत इमली खेड़ा का नाम रोशन किया है। 

 जैसे ही ग्राम वासियों को खबर मिली के समद पहलवान रुड़की पहुंचने वाले हैं तो इमली खेड़ा नगर पंचायत निवासियों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा

आज रुड़की पहुंचे अब्दुल समद का नगर पंचायत इमली खेड़ा चेयरमैन मनोज सैनी उर्फ़ शहरी व ग्राम वासियों ने हर्ष उल्लास के साथ फूल मालाओं से अब्दुल समद का भव्य स्वागत किया

 अब्दुल समद ने बताया कि मैं ग्राम पुहाना जिला हरिद्वार शमशाद उस्ताद के देसी मिट्टी के अखाड़े में प्रैक्टिस करता हूं और मैंने कभी भी मेट पर प्रेक्टिस नहीं की अगर उस्ताद खलीफा अच्छा हो और प्रैक्टिस अच्छी हो तो मेट कोई मायने नहीं रखती है वही दांवपेंच मेट पर सिखाए जाते हैं और वही दांव पेंच मिट्टी में सिखाए जाते हैं समद पहलवान ने बताया कि मेरी प्रेक्टिस आतिश पहलवान गुरु मणिराज इमली खेड़ा जो अमन एकेडमी मंगलौर राहुल शर्मा कुश्ती संघ उत्तराखंड कोषाध्यक्ष जी कि अकैडमी में प्रेक्टिस करते है और 80 किलो वर्ग भार ग्रीको रोमन वह फ्री स्टाइल अंडर 15 वह अंडर 17 केटेगिरी से उत्तराखंड से चार बार स्टेट चैंपियन है उनके साथ मेरे उस्ताद मेरे प्रेक्टिस करवाते हैं और आतिश पहलवान मेरे बहुत अच्छे दोस्त भी हैं वही इमली खेड़ा में सिल्लू उर्फ शिवकुमार जी का भी हम दोनों की पहलवानी में अहम रोल रहा है वह भी हमें समय-समय पर कई नेशनल खिलाकर लाए 

समद पहलवान ने बताया कि मेरे पापा शमशाद अली एक किसान है और वह इमली खेड़ा में धुलाई सेंटर चलाते हैं मेरी माता जी अमरीन बानो गृहिणी है मेरी सफलता के पीछे माता पिता और परिवार का महत्त्व पूर्ण योगदान है मेरा आगे सपना है कि मैं अपने माता-पिता और अपने नगर पंचायत निवासियों का ऐसे ही प्रदेश व देश में मान बढ़ाता रहूं

और आगे भी मेरा सपना यही रहेगा कि मैं आज ब्राउज़ मेडल लेकर आया हूं अंडर 15 /85 kg वर्ग भार में और मेरा सपना है कि मैं गोल्ड मेडल लाकर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व भारत में होने वाले ओलंपिक खेलों में करूंमें करूं वही समद पहलवान के उस्ताद खलीफा शमशाद अली जी से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि जब से हमारे उत्तराखंड के कुश्ती अध्यक्ष sp देशवाल  ने कार्यभार संभाला है उन्होंने उत्तराखंड कुश्ती जगत की दिशा ही बदल दी उन्होंने उत्तराखंड कुश्ती जगत को इतना आगे बढ़ाया के अभी 2 वर्षों से उत्तराखंड कुश्ती जगत में मेडल की बरसात ही हो गई उत्तराखंड कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा  ने बताया कि हम उत्तराखंड कुश्ती संघ अध्यक्ष sp देशवाल  से यह अपील करेंगे के उत्तराखंड को कुश्ती में अच्छे से अच्छे कोच की सुविधा उपलब्ध कराए और यह सिलसिला मेडल का आगे और ज्यादा बढ़े और जो आने वाले उत्तराखंड से नए खिलाड़ी हैं उनका मनोबल और हौसला बढ़े और उत्तराखंड में कुश्ती को एक महत्त्वपूर्ण दिशा प्रदान की जा सके कुश्ती के माध्यम से उत्तराखंड से मेडल लाने वाले खिलाड़ी आर्मी रेलवे पुलिस एयर फोर्स जैसी महत्वपूर्ण बटालियन में भर्ती होकर देश की सेवा कर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button