उत्तराखंडहरिद्वार

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में अधिकारियों से पूर्ण रूप से निवारण की उठाई मांग  

 

 आबादी क्षेत्र में हाईवे और जंगल से आ रहे पानी को रोकने की मांग को लेकर कांगड़ी के ग्रामीण हाईवे पहुंच गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, वन क्षेत्राधिकारी श्यामपुर विवेक जोशी, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मशीन से काम शुरू करने की मांग पर अड़े रहे।

सोमवार को हुई बारिश ने कांगड़ी के गली नंबर 6 और उसके आसपास रहने वाले लोगों की सांसे अटका दी थी। हाईवे से लेकर पुरानी हरिद्वार मार्ग तक का पूरा क्षेत्र पानी से लबालब भर चुका था। लोगों को डर सता रहा था कि अगर बारिश लगातार होती रही तो पानी बढ़ने से उनके घरों के अंदर तक पानी घुसने का खतरा पैदा हो जाएगा। मंगलवार को सुबह ग्रामीण और महिलाएं एकत्र होकर गली नंबर 6 के बाद हाईवे में पहुंच गए। यहां उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए पोकलेन मशीन को बुला कर हाईवे से सटे जंगल के किनारे बड़ा नाला खोदने का काम शुरू किया गया। इसके बाद ग्रामीणों का हंगामा शांत हुआ। वहीं इसके बाद स्वामी यतीश्वरानंद गाजीवाली के ग्रामीणों की समस्या सुनने भी पहुंचे। वहां भी सभी ने बारिश के पानी को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने की गुहार लगाई। जिस पर उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यदाई संस्था के प्रमोद मलिक को तत्काल मशीन लगाकर पानी की धारा मोड़ने को निर्देशित किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, रामसिंह रावत, ललित ढौंडियाल, पवन पंत, अर्जुन कश्यप, भुवन काला, लक्ष्मण कश्यप, रमोला, सोनू जोशी के साथ भारी संख्या में कॉलोनी एवं ग्रामीण महिलाएं एवं अन्य निवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button