रुड़की। मंगलौर रोड स्थित कार्यालय पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता न्यू लन्ढौरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नसीम रहमान ने की अध्यक्षता में हुई संचालन वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मानंद चौधरी ने किया पत्रकारों को संबंध करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सलीम उमर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अब समय आ गया है। कि पत्रकार एक मंच पर आकर अपने हक्क की लड़ाई लड़े जिसके लिए न्यू प्रेस क्लब लढोरा के समस्त सदस्य इंडियन रिपोर्टर क्लब की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे साथ ही साथ इंडियन रिपोर्टर क्लब रजिस्टर्ड संविधान के अनुसार कार्य करेंगे जिससे कि पत्रकारों में अनुशासन बना रहे। इंडियन रिपोर्टर क्लब के राष्ट्रीय महासचिव राजेश गुप्ता ने कहा कि इंडियन रिपोर्टर क्लब में उन सभी पत्रकारों का स्वागत है जो की पूर्ण रूप से पत्रकारिता कर रहे हैं। उन सभी पत्रकारों का इंडियन रिपोर्टर क्लब परिवार स्वागत करता है। राजेश गुप्ता ने कहा की पत्रकार अगर किसी अन्य संगठन में भी सदस्य है,और वह हमारे संगठन में आना चाहता है तो उसके लिए हमारे संगठन के दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। हमें संगठन बढ़ाना है ना की अपने लोगों से दूरी करनी है महिला पत्रकार आरती सैनी ने कहा किजब सरकारमहिलाओं को आरक्षण दे रही है। उत्तराखंड में स्थित प्रेस क्लब एवं पत्रकारों के हीत में कार्य करने वाली यूनियन में भी महिला पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए प्रीतम सिंह पत्रकार ने कहा कि आज हमें पत्रकारों कोएक मंच पर आना चाहिएऔर पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्य भीकरना चाहिए जैसे मेडिकल कैंप व दिव्यांग कैंप का आयोजनभी पत्रकारों द्वारा किया जाना चाहिए। जिससे कि आम जनमानस को फायदा पहुंचे क्लब के अध्यक्ष आफताब खान नेआए हुए पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार कोई छोटा कोई बड़ा नहीं होता है,जो भी पत्रकार अखबार या टीवी चैनल में खबर लिख रहा है या खबर दिखा रहा है। वह पत्रकार है आफताब खान ने कहा कि पूरे प्रदेश मेंऔर देश में कहीं से भी कोई पत्रकार हमारे संगठन का सदस्य बन सकता है। वह पहले किस संगठन में थाकिस संगठन में हैहमें इससे कोई लेना-देना नहीं हैहमें तो अपना परिवार बढ़ता हैअच्छे लोगों कोअपने साथ रखना हैऔर भविष्य में पत्रकारों के हित की बात करनी है। आरिफ शाह ने कहा कि पत्रकार आज स्वतंत्र है वह किसी भी संगठन में रह सकता है। अगर हमारे इंडियन रिपोर्टर क्लब परिवार में कोई पत्रकार आना चाहता है,तो उसका स्वागत है। इस अवसर पर पत्रकार आनंद कश्यप, पहल सिंह राणा, सद्दाम अली, शहजाद अली,सलमान राणा, विवेक सैनी, मोहम्मद सद्दाम, कमलजीत सिंह,मेहरबान मलिक, इत्यादि उपस्थित रहे।



