उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर में 06 जुलाई से दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।

 

 

84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर में 06 जुलाई से दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में हरिद्वार जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए 587 एनसीसी कैडेट्स तथा 08 सहयोगी एनसीसी अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

 

दिन-रात संचालित होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, दूरी का आकलन, फील्ड सिग्नल, आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता सहित एनसीसी के विभिन्न सैन्य एवं व्यवहारिक विषयों का व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

 

शिविर के प्रथम दिवस सभी कैडेट्स का बायोमेट्रिक पंजीकरण किया गया तथा उनके द्वारा लाए गए समस्त कैंप दस्तावेजों का गहन सत्यापन एवं परीक्षण सुनिश्चित किया गया।

 

इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल जगदीश अलमिया ने एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय परिसर उपलब्ध कराने के लिए संस्था के चेयरमैन श्री अनिल गोयल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिविर के सुव्यवस्थित संचालन एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विवेक कुमार तथा कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

शिविर के सफल संचालन में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह, कैंप एडजुटेंट कैप्टन सुशील कुमार आर्य, कैप्टन धर्म सिंह, फर्स्ट ऑफिसर (डॉ) पारस कुमार, फर्स्ट ऑफिसर नीरज नौटियाल, मीडिया प्रभारी सेकंड ऑफिसर अरुण कुमार, केयरटेकर दीपिका गोस्वामी, दीपमाला, प्रियंका प्रजापति, सूबेदार मेजर अमर सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार राजेश, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूर्ण सिंह, हवलदार दीपक, हवलदार जगत सिंह भंडारी, हवलदार रविंदर गुसाईं, हवलदार सुरजीत सिंह, हवलदार विनोद, नायक अभिषेक पँवार, ईएसएम सुबोध कुमार, ईएसएम मंगल सिंह, प्रधान सहायक प्रमोद जोशी, वरिष्ठ सहायक सुरेश अवस्थी, डीईओ मीनाक्षी, धर्म सिंह, संदीप बुढ़ाकोटी, सुनील भाई, सुभाष भाई, राजवीर, राकेश, रविंदर सहित समस्त प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक स्टाफ कैडेट्स के प्रशिक्षण, अनुशासन तथा समुचित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में सक्रिय योगदान दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button