रुड़की। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष रुड़की करमजीत सिंह खोखर ने कहा कि आकांक्षा नेगी द्वारा दिया गया बयान बहुत ही नींदनीय है।

इस तरह का बयान किसी को भी टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है पंजाबी समाज के दिग्गज कुंवर जपेंद्र सिंह द्वारा देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 48 घंटे का अल्टीमेट आकांक्षा नेगी को दिया गया था कि अगर वह माफी मांग लेती है तो ठीक से। नहीं तो पंजाबी समुदाय के लोग आकांक्षा नेगी के खिलाफ और सरकार के खिलाफ आमरण अनशन पर उतरेंगे जिसका सहयोग करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष करमजीत सिंह खोखर ने कहा कि अगर आकांक्षा नेगी माफी नहीं मांगती तो रुड़की से भी पंजाबी समुदाय के लोग देहरादून जाकर आमरण अनशन पर कुमार जपेंद्र सिंह का साथ बड़ी संख्या में बैठेंगे।




