
आज दिनांक 27.09.2024 को चैयरमेन हरिद्वार विश्वविद्यालय सी0ए0 सतेन्द्र कुमार गुप्ता ग्राम बाजूहेडी मेें आयोजित रामलीला में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे।
उन्होंने रामलीला मंचन का विधिवत शुभांरभ किया। सी0ए0 सतेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि श्रीराम मर्यादापुरूषोत्तम रहे हैं। उन्हें रामलीला मंचन के जरिए याद करना बेहद धार्मिक एवं प्रेरणादायक कार्य है। आज की युवा पीढ़ी को उनके संघर्ष, समर्पण, त्याग, आर्दश, नैतिक मूल्यों भरे जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह आह्वान सी0ए0 सतेन्द्र कुमार गुप्ता ने किया। वे ग्राम बाजूहेडी नवयुग श्री रामलीला समिति (रजि0) में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
सी0ए0 सतेन्द्र कुमार गुप्ता ने श्रीराम के जीवन के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि जब श्रीराम का राज्यभिषेक होना था, उसी दौरान उसे बताया गया कि उनका राज्यभिषेक नहीं होगा बल्कि उन्हें 14 वर्ष के लिए बनवास जाना होगा। उन्होंने अपने पिता के ये आदेश माने और राज छोड़कर बनवास चले गए। अपने माता.पिता के प्रति यह भावना हर बच्चे में होनी चाहिए। श्री रामलीला मंचन का बाजूहेडी नवयुग श्रीराम लीला संरक्षक समिति (रजि0) संस्था के अध्यक्ष भोपाल सैनी ने कहा
कि प्रभु श्रीराम सतगुण संपन्न थे और आज भी उनके इन गुणों को अपने जीवन में अपनाना बेहद जरूरी है, तभी बुराई रूपी रावण को हराया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम बाजूहेडी व आसपास के विद्यार्थियों द्वारा बेहद ही सुंदर तरीके से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसका संदेश दूर तक जाएगा और हर व्यक्ति को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान बबलू सैनी प्रधान, सुभाष सैनी कोषाध्यक्ष, कार्तिक सैनी, विश्वास कुमार, प्रेम सिह सैनी, रितेश सैनी, राजेश सैनी, योगेश कुमार समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।




