उत्तराखंड

दिनांक 23/01/2026 को जीवन ज्योति इंटर कॉलेज, मेहवड कलां, रूडकी ने अपना 20 वाँ स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया।

आज दिनांक 23/01/2026 को जीवन ज्योति इंटर कॉलेज, मेहवड कलां, रूडकी ने अपना 20 वाँ स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। आज बसंत पंचमी के उपलक्ष पर विद्यालय में हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री रितुराज ज़ी व श्री अनिल पाल ज़ी मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अंकित शर्मा व प्रधानाचार्या श्रीमती रूचि शर्मा ने मुख्य अतिथि के साथ हवन में आहुति दी।

इस अवसर पर विद्यालय में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कक्षा 6, 7 व 8 विधार्थियों ने श्लोक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमे कक्षा 6 शिफा से कक्षा 7 जिया अंसारी से व कक्षा 8 से जीविका पुंडीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि गण ने आज इस अवसर पर बताया कि एक विधार्थी के जीवन में एक लक्ष्य होना चाहिए। प्रधानाचार्या ज़ी ने बताया अपनी संस्कृति की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है। इस अवसर पर शिखा पाल, स्वाति सैनी, तनु शर्मा, रितु सैनी, मोनिका सैनी, साहिबा सिद्दीकी, पिंकी शर्मा, दीक्षा सैनी, रजनी मिंज, ऋतू सैनी, अमित गुप्ता, अमित चौधरी, सुनील कुमार प्रजेश, व संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button