उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

हरिद्वार विश्वविद्यालय में ‘भविष्य ज्योति 2026’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

 

 हरिद्वार विश्वविद्यालय, रुड़की में आयोजित ‘भविष्य ज्योति 2026’ समारोह शिक्षा और प्रतिभा सम्मान का एक यादगार आयोजन बन गया। गुरुवार को दोपहर 2 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षा बोर्डों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में शिक्षा, प्रशासन एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्टता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हरिद्वार विश्वविद्यालय के चेयरमैन एस. के. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ‘भविष्य ज्योति 2026’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता की भावना को मजबूत करते हैं।

मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला है। विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान समाज को नई दिशा देता है। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे तथा उनकी प्रतिभा पर पूरे समाज को गर्व है।

 

हरिद्वार की महापौर अनीता अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य के निर्माता हैं। प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि ‘भविष्य ज्योति 2026’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता की भावना को सशक्त बनाते हैं तथा रुड़की में शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन सराहनीय है।

 

समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष नमन बंसल, डॉ. आदेश आर्य, डॉ. एकता जैन, एडमिशन मैनेजर जितेंद्र चौधरी, रजिस्ट्रार सुमित चौहान, ओएसडी अभिनव भटनागर, डॉ. आशुतोष शुक्ला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button