उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

आज दिनांक 15 मई 2026 को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, रुड़की के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी द्वारा 84 उत्तराखंड वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर, रूड़की का वार्षिक निरीक्षण किया गया

 

आज दिनांक 15 मई 2026 को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, रुड़की के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी द्वारा 84 उत्तराखंड वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर, रूड़की का वार्षिक निरीक्षण किया गया । वार्षिक निरीक्षण के दौरान 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी के कार्यवाहक कमान अधिकारी ले कर्नल अमन कुमार सिंह द्वारा अतिथि महोदय की अगवानी की गई ।

    वार्षिक निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर द्वारा वाहिनी के समस्त अनुभागों में अभिलेखों की जांच की गई व प्रशिक्षण गतिविधियों, प्रशिक्षण योजनाएं, उपलब्धियां एवं छात्रवृत्ति, कैंप संचालन तथा शिक्षण संस्थानों से संबंधित जानकारियां एवं गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की कई । ब्रिगेडियर भंडारी द्वारा विगत वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स जिसमे सर्जेंट अम्बिका थपलियाल, सार्जेंट आशीष उपाध्याय, कैडेट नैना देवी, कैडेट कृतिका जोशी, कैडेट अवनी सिंह, कैडेट वंशिका व कैडेट गुंजन चौहान आदि से एनसीसी में चल रही योजनाएं व भविष्य में होनेवा

ले क्रियाकलापो पर जानकारी प्राप्त की गई । आज वाहिनी निरीक्षण के अवसर पर कैप्टन अश्वनी कुमार, ले विक्रांत कुमार, सेकंड ऑफिसर अनुज पांडेय, सेकंड ऑफिसर नीलिमा छेत्री, केयरटेकर (डॉ) छवि सिंह, सूबेदार मेजर अमर सिंह, सूबेदार पंकज पाल, सूबेदार राजेश, सूबेदार सुभाष चंद्रा, नायाब सूबेदार सुनील बिष्ट, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूरन सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह, जगत सिंह भंडारी, सुरजीत, नरेश चंद्रा, हीरा सिंह, वरि प्र अधि कु लता कंबोज, मुख्य सहायक प्रमोद जोशी, प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर, डीईओ संदीप, धर्म सिंह, मीनाक्षी, वाहन चालक विमल पंवार, रोहित डिमरी, अनुज गिरी, सुनील भाई, राजवीर, सुभाष, लोकेंद्र, विवेक, रविंदर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button