उत्तराखंड

शक्ति केंद्र ढडेरी ख्वाजगीपुर की बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, SIR अभियान को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

शक्ति केंद्र ढडेरी ख्वाजगीपुर की बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, SIR अभियान को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

 

कलियर विधानसभा के शक्ति केंद्र ढडेरी ख्वाजगीपुर की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रविंद्र सैनी के आवास पर किया गया। बैठक में शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूथ अध्यक्ष, BLA-2 तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि उपस्थित रहे। उनके साथ विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी, BLA-1 देशपाल रोड, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा आदित्य रोड, मंडल अध्यक्ष पतंजलि सुरेश सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कलियर पंकज पाल, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रविंद्र सैनी, मंडल महामंत्री सत्येंद्र कुमार, उमेश धीमान, धर्मवीर सैनी, लखन सिंह, राकेश सैनी, सतपाल सैनी, वीर सिंह प्रधान, सुरेश, रामलाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने SIR अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि यह अभियान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों एवं BLA-2 कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

 

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत SIR अभियान की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, मतदाता संपर्क एवं बूथ प्रबंधन के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

इस अवसर पर सभी बूथ अध्यक्षों एवं BLA-2 कार्यकर्ताओं को उनके बूथों की वोटर लिस्ट एवं आवश्यक किट वितरित की गई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने संगठन हित में पूरी मजबूती के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, संगठन सशक्तिकरण एवं आगामी चुनावों में विजय के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button