Blogउत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

हरिद्वार में 6th स्टेट रग्बी 7s चैंपियनशिप का सफल आयोजन उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

रोशनाबाद स्टेडियम, हरिद्वार में 6th स्टेट रग्बी 7s चैंपियनशिप का सफल आयोजन उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के अवसर पर विजेता टीमों को हरिद्वार की जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग जी, डॉ. सोमदत्त सैनी एवं आर्मी से सेवानिवृत्त शेर सिंह जी द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी, सचिव यशवंत सिंह तथा फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह की ओर से सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। यह टूर्नामेंट अत्यंत सफल, सुव्यवस्थित एवं शानदार तरीके से संपन्न हुआ।

 

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

महिला वर्ग:

🥇 प्रथम स्थान – देहरादून

🥈 द्वितीय स्थान – हरिद्वार

🥉 तृतीय स्थान – पौड़ी गढ़वाल

 

पुरुष वर्ग:

🥇 प्रथम स्थान – हरिद्वार

🥈 द्वितीय स्थान – चमोली

🥉 तृतीय स्थान – देहरादून

 

सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! 🎉

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button