उत्तराखंडरूडकी

जीवन ज्योति इंटर कालेज महेवड़ कला में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2025 प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने प्रबंधक अंकित शर्मा एव प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने फीता काटकर किया है ।

कलियर । जीवन ज्योति इंटर कालेज महेवड़ कला में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2025 प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने प्रबंधक अंकित शर्मा एव प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने फीता काटकर किया है ।जिसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन साहिबा सिद्दीकी ने किया ।

सोमवार को महेवड कला गांव में स्थित जीवन ज्योति इंटर कालेज में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में पहुंचे थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने छात्र छात्राओं को खेल के महत्व साइबर अपराध, यातायात नियम ,ओर नशे आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है इससे हमारा शारीरिक ,मानसिक, ओर बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के विषय में बताते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नुकसान नहीं पहुंचाता है बल्कि पूरे समाज के विकास में बाधा उत्पन करता है । उन्होंने छात्र छात्राओं से नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की है साथ ही उन्होंने सभी को साइबर अपराध ओर यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। प्रबंधक अंकित शर्मा ने छात्र छात्राओं को खेलो के महत्व के विषय में महत्व पूर्ण जानकारी दी है

 

। कालेज की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि ओर अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए अभी खेल प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है । इस दौरान कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार शर्मा , योगेश कुमार सैनी , मौ इस्लाम , राकेश शर्मा , महिपाल सिरोही , रितु सैनी, मोनिका सैनी, रजनी मिंज, दीक्षा सैनी, ऋतु सैनी, स्वाति सैनी, तनु शर्मा, स्वाति मित्तल, शिखा, नौशाबा सुनील कुमार प्रजेश, मनोज गिरी, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button