उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

अंडर-14 खो-खो जिला स्तरीय चैंपियनशिप में रुड़की के स्कूलों का जलवा: ब्लॉसम स्कूल चैंपियन, उपविजेता रॉयल पब्लिक स्कूल और ग्रीनवुड स्कूल चमके”

 

 

। हरिद्वार यूनिवर्सिटी के प्रांगण में आयोजित चौथी अंडर-14 सब-जूनियर जिला खो-खो चैंपियनशिप का खिताब ब्लॉसम स्कूल रुड़की के नाम रहा। रोमांचक मुकाबलों के बीच ब्लॉसम स्कूल ने बालक और बालिका, दोनों ही श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।

शानदार आगाज और रिबन कटाई प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवांगी चौहान (प्रधानाचार्य,इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बहादराबाद) द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष एस.के. गुप्ता, उपाध्यक्ष नमन बंसल, वाइस चांसलर आदेश आर्य और रजिस्ट्रार सुमित चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी।

मैदान पर रहा कड़ा मुकाबला

इस चैंपियनशिप में जिले की कुल 14 दिग्गज टीमों ने भाग लिया, जिनमें ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चुड़ियाला, दून पब्लिक स्कूल रुड़की, रॉयल पब्लिक स्कूल झबरेड़ा, नेचर इंटरनेशनल बहादराबाद और मंटफर्ट स्कूल, स्वामी दयानंद सरस्वती स्कूल रुड़की,चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल रुड़की जैसी टीमें शामिल रहीं।

बालक वर्ग के परिणाम:

प्रथम: ब्लॉसम स्कूल सहदेवपुर (विजेता)

द्वितीय: ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, चुड़ियाला

तृतीय: मंटफर्ट स्कूल, रुड़की

बालिका वर्ग के परिणाम:

प्रथम: ब्लॉसम स्कूल सहदेवपुर (विजेता)

द्वितीय: रॉयल पब्लिक स्कूल, झबरेड़ा

तृतीय: डीपीएस स्कूल, दौलतपुर

खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह

जिला खो-खो एसोसिएशन हरिद्वार के सचिव सूरज चौधरी और अध्यक्ष जहीर अहमद ने बताया कि जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे।

इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी सम अली, नीरज सिंह, अभिषेक कुमार, आसिफ, ज्योति, सावन, सीमांत बिष्ट और विकास कुमार सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी और स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button