उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

भारतीय महाविद्यालय, रुड़की में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन*

 

भारतीय महाविद्यालय, बेडपुर पिरान कलियर, रुड़की में आज “हिंदी दिवस” के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम एवं जागरूकता का विकास करना था।

प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “हिंदी : राष्ट्रीय एकता की भाषा” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने हिंदी की महत्ता, उसके वैश्विक स्वरूप तथा सांस्कृतिक योगदान पर अपने दृष्टिकोण रखे।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमति अंजू सैनी, आशु सैनी एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – श्रीमति शालू, मीरा सैनी, संजना, आशा प्रजापति, स्वाति रानी, अंकुर सैनी, अनुपम एवं चंद्रशेखर द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में अकादमिक प्रभारी डॉ. मनीषा जदली, डॉ. कविता सैनी, श्रीमति अंजू सैनी एवं श्रीमति आशु देवी शामिल रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों के निबंधों का मूल्यांकन भाषा-शैली, मौलिकता और विषय प्रस्तुति के आधार पर किया।

 

महाविद्यालय प्रभारी श्री लवप्रीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “हिंदी केवल हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान की आत्मा है। हिंदी दिवस का आयोजन हमें इसकी गौरवशाली धरोहर की याद दिलाता है।”

 

प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा राखी ने प्रथम स्थान, बी.एससी. प्रथम वर्ष की छात्रा नैना ने द्वितीय स्थान तथा बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को डॉ. कविता सैनी, डॉ. मनीषा जदली, महाविद्यालय प्रभारी श्री लवप्रीत सिंह एवं प्राध्यापकों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button