उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

एनसीसी मिनिस्ट्रियल अधिकारी एवं कर्मचारी सर्विस एसोसिएशन, उत्तराखंड का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन दिनांक 13 अप्रैल 2026 को रुड़की में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

 

 

एनसीसी मिनिस्ट्रियल अधिकारी एवं कर्मचारी सर्विस एसोसिएशन, उत्तराखंड का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन दिनांक 13 अप्रैल 2026 को रुड़की में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की । अधिवेशन में मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, जिला हरिद्वार के मिनिस्ट्रियल अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष सईद अहमद, जिला महामंत्री रोहित शर्मा, उत्तराखंड मेडिकल बोर्ड के जिला अध्यक्ष मनोज नवानी, उत्तराखंड मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के प्रांतीय वरिष्ठ सलाहकार अनिल चौधरी, मिनिस्ट्रियल अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन शाखा रुड़की के अध्यक्ष कुलदीप बिष्ट, एनसीसी मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष जगूड़ी, उपाध्यक्ष राजेंद्र लाल टम्टा, महामंत्री सुखबीर सिंह रावत तथा मुख्य संरक्षक नवीन सिंह ढैला सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।

 

अधिवेशन के प्रथम सत्र में उत्तराखंड सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा, गन्ना विकास सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री श्याम वीर सैनी, नगर निगम रुड़की की महापौर श्रीमती अनीता ललित अग्रवाल तथा माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री शोभाराम प्रजापति सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

द्वितीय सत्र में एनसीसी मिनिस्ट्रियल वर्ग के वार्षिक चुनाव उत्तराखंड मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, विक्रम सिंह रावत, कुलदीप बिष्ट एवं मनोज नवानी के नेतृत्व में संपन्न कराए गए । चुनाव के उपरांत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें श्री नवीन सिंह ढैला को प्रांतीय अध्यक्ष, श्री रवि कपूर को प्रांतीय उपाध्यक्ष, श्री सुखबीर सिंह रावत को प्रांतीय सचिव, श्री जावेद अहमद को कोषाध्यक्ष, श्री भुवन भास्कर बिष्ट को सह सचिव तथा श्री संतोष भट्ट को संप्रेक्षक निर्वाचित किया गया।

 

निर्वाचित पदाधिकारियों को श्री मुकेश बहुगुणा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत आयोजित प्रथम बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष श्री नवीन सिंह ढैला द्वारा श्री सुभाष जगूड़ी को मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने अधिवेशन के सफल आयोजन हेतु एक-दूसरे को बधाई दी तथा विशेष रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री रवि कपूर के योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

 

अधिवेशन में विभिन्न जनपदों—नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, देहरादून एवं रुड़की—से आए सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। इनमें श्री भगवत सिंह बिष्ट, श्री इसरार बख्श, श्री परवेज अहमद, श्री कुंदन सिंह, श्रीमती नीता गुप्ता, श्रीमती विनीत पांडे, श्रीमती मिला रानी, श्रीमती दीपा शर्मा, कुमारी अनिता, कुमारी लता कंबोज, कुमारी सविता, श्री मनमोहन कोटला, श्री बीरबल सिंह नेगी, श्री राजेंद्र चंद्र ज्वार, श्री अरुण जोशी, श्री कैलाश ठाकुर एवं श्री तारा दत्त जोशी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष नवीन सिंह ढैला ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए अधिवेशन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुटता एवं समर्पण के साथ संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया । अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अधिवेशन का समापन किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button