उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

सिटी क्लिनिक की ओर से निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l

 

सिटी क्लिनिक विकास नगर,देहरादून की ओर से तृतीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया l चिकित्सा शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी,किंग हेल्थ केयर सहारनपुर,देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक एवं जनरल फिजिशियन डॉ.अशोक सैनी के द्वारा फीता काटकर किया गया l इस चिकित्सा शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने प्रतिभाग कर इसका लाभ उठाया l चिकित्सा शिविर में मरीज की निशुल्क हिमोग्लोबिन जांच,शुगर एवं बीपी आदि समस्याओं का निदान कर दवाइयां वितरित की गई l सिटी क्लिनिक मुख्य चिकित्सक, देवभूमि जागृति फाउंडेशन देहरादून जिला अध्यक्ष, सिटी क्लिनिक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.विवेक सैनी ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर में आसपास के क्षेत्र के सैकड़ो मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई l इसी के साथ-साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया l जिसमें 20 से अधिक व्यक्तियों ने रक्तदान कर त्याग और सेवा की भावना का परिचय दिया l

 मुख्य अतिथि डॉ अशोक सैनी मैंने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में इस तरह की निशुल्क शिविर समय-समय आयोजित किया जाने चाहिए जिससे की लाभार्थी इन शिविर का लाभ उठा सके l सिटी क्लिनिक बाल रोग विशेषज्ञ,जनरल फिजिशियन एवं डॉक्टर विवेक सैनी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर छवि सैनी के द्वारा निशुल्क शिक्षा शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सैनी ने शुभकामनाएं प्रेषित की उन्होंने कहा कि डॉक्टर विवेक सैनी कई वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में समाज सेवा के रूप में निस्वार्थ भाव से कार्य करते आ रहे हैं l फाउंडेशन की ओर से ब्रांड एंबेसडर डॉ रविंद्र सैनी,राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख एवं प्रदेश अध्यक्ष आशीष राष्ट्रवादी,राष्ट्रीय महासचिव मा.पप्पन कश्यप,राष्ट्रीय प्रभारी सुधीर आर्य,राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनमोल सैनी, राष्ट्रीय सचिव अनिल सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान एवं डॉ रंजन धनकर, मा. प्रदीप सैनी आदि पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी l हरबर्टपुर क्रिश्चियन हॉस्पिटल लेमन की ओर से दीपक सैनी,शुभम अग्रवाल,राहुल शर्मा,अंकित,राजेश रावत,मधु चौहान आदि उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button