Blog

राज्यपाल ने आठवीं बार सम्मानित किया डा.सैनी को।

 

उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह जी ने आज राजभवन में सुभारती समूह के चरित्र निर्माण अभियान देहरादून के निदेशक रवीन्द्र सैनी को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल जी ने  सैनी की लेखन प्रतिभा की सराहना की और उनके कार्यों को सराहनीय बताया।

 

 सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के निदेशक के रूप में वे विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में आदर्श नागरिक बनने और देशभक्ति की भावना पैदा करने का कार्य किया जा रहा है।

 

महामहिम राज्यपाल जी ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आज के छात्र ही कल के नागरिक बनकर आदर्श राष्ट्र का निर्माण करने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करते हुए अपने देश को संसार का सर्वोत्तम देश बनाना है और इसे विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए।

 

राज्यपाल जी ने श्री सैनी को अपने बायोग्राफी वातायन भी भेंट की। इस दौरान श्री सैनी ने राज्यपाल जी को उनके चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक अंग्रेजी कविता भेंट की थी, जिसकी राज्यपाल जी ने विशेष प्रशंसा की। सुभारती के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान को राज्यपाल जी ने सराहनीय बताया और श्री सैनी के कार्यों की प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button