रूडकी के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आर0सी0पी0 गु्रप आॅफ इंस्टीटयूशनस के अन्तर्गत पैरामैडिकल एवम नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने मैट्रो हाॅस्पिटल सिडकुल, हरिद्वार का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को चिकित्सा क्षेत्र में नवीन तकनीको, अस्पताल प्रबंधन प्रणाली तथा रोगी देखभाल की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की
। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न विभागों जैसे- आई.सी.यू. आॅपरेशन थिएटर, पैथोलाॅजी लैब, रेडियोलाॅजी, और इमरजेंसी यूनिट का अवलोकन किया गया। हाॅस्टिल के विशेषज्ञ मि0 कैलाश और विमलेश ने छात्र-छात्राओं को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, रोगी रिकाॅर्ड प्रबंधन तथा आपातकालीन सेवाओं के संचालन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। संस्थान के ट्रस्टी डाॅ0 चैधरी ने बताया कि संस्थान में छात्र-छात्राओं को विधालय शिक्षा के अतिरिक्त उन्हें रोजगार परक बनाने हेतु समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं,
क्योकि इससे उन्हें वास्तविक कार्य वातावरण का अनुभव प्राप्त होता है और उनके व्यावहारिक कौशल में वृद्धि होती है। संस्थान के रजिस्ट्रार मि0 नीरज सैनी ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। यह शैक्षणिक भ्रमण विभागाध्यक्ष डाॅ0 नरेश खण्डूरी, मिस अनन्या त्यागी, मिस विधि, मिस अनु चैधरी अध्यापक मंडल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।



