उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

मदरहुड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड आई०टी० संकाय ने ‘डेटा एनालिटिक्स यूजिंग पावर बी’ पर किया वर्कशॉप का आयोजन

 

 

मदरहुड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी संकाय ने Ducat School of AI (IT Industry) के सहयोग से एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप का विषय ‘डेटा एनालिटिक्स यूजिंग पावर बी’ था, जिसमें इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने छात्रों को डेटा एनालिटिक्स और आधुनिक तकनीकों की बारीकियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर मदरहुड विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. डॉ. नरेंद्र शर्मा एवं निदेशक प्रशासन दीपक शर्मा ने छात्रों को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में अमित बी-टेक आई आई टी बेंगलूर और रोहित बी-टेक गाजियाबाद ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर क्षेत्र में डेटाबेस का कैसे उपयोग हो रहा है और पावर बी आई सॉफ्टवेयर के जरिए डेटा पर कार्य करने की प्रक्रिया समझाई।

 

विशेषज्ञों ने छात्रों को डाटा एनालिटिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Gen AI), डी बी एम एस, आर डी एम एस, एस क्यू एल, जैसे आधुनिक विषयों की जानकारी दी। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से दिखाया कि कैसे पावर बी०आई० का उपयोग करके डेटा को व्यवस्थित और विश्लेषित किया जा सकता है।

 डेटा को व्यवस्थित करने और व्यावसायिक निर्णय लेने में इसकी भूमिका और छात्रों को डेटा पर काम करने की व्यावहारिक प्रक्रिया दिखाई।

 

 विभाग के अधिष्ठाता डा. रविंद्र कुमार विश्वकर्मा ने दोनों विशेषज्ञों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि,यह वर्कशॉप छात्रों के लिए सीखने और अपने कौशल को निखारने का एक बेहतरीन अवसर साबित हुई है।

 

छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ वर्कशॉप में भाग लिया और विशेषज्ञों के अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए नई तकनीकों को समझने का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button