रुड़की। देहरादून, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल में हाइपरबॉलिक ऑक्सीजन थेरेपी (HBOT) का विधिवत उद्घाटन किया। इस आधुनिक चिकित्सा सुविधा के शुरू होने से राज्य के मरीजों को अब उन्नत और विशेष उपचार मिल पाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के तुरंत बाद, चिकित्सा शिक्षा नर्सेस संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिला। संघ की अध्यक्षा श्रीमती नीलम अवस्थी और सचिव रवि परमार के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल ने नर्सिंग संवर्ग की प्रमुख समस्याओं के संबंध में मंत्री धन सिंह रावत को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में दो प्रमुख समस्याओं को रखा गया।
1.वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों के लंबित प्रमोशन: यह बताया गया कि लंबे समय से प्रमोशन न होने के कारण नर्सिंग अधिकारियों में काफी निराशा है।
2.नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों के लंबित भत्ते : यह मुद्दा उठाया गया कि वेतन के साथ मिलने वाले भत्ते अभी तक नवनियुक्त अधिकारियों को नहीं मिले हैं, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक नुकसान हो रहा है।
अध्यक्षा नीलम अवस्थी ने कहा, “लंबे समय से इन समस्याओं का समाधान न होने के कारण नर्सिंग स्टाफ के मनोबल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। हमने मंत्री से निवेदन किया है कि वे इन दोनों महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान दें और इनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश जारी करें।
चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और दोनों समस्याओं पर शीघ्र अति शीघ्र सकारात्मक एवं न्याय संगत कार्रवाई करने और उन्हें जल्दी हल करने का आश्वासन दिया।
यह मुलाकात नर्सिंग समुदाय के लिए एक सकारात्मक कदम रही जिससे उनकी लंबित समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।




