अल्मोड़ाउत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

हरिद्वार परिसर में “तकनीकी संग्राम” के अंतर्गत नवाचार प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

 

हरिद्वार परिसर में “तकनीकी संग्राम” के अंतर्गत नवाचार पर आधारित रचनात्मक कृतियों की एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फार्मेसी, नर्सिंग, कृषि एवं प्रबंधन संकाय के लगभग 400 से 500 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने अभिनव विचारों और परियोजनाओं का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एस.के. गुप्ता, उपाध्यक्ष नमन बंसल तथा प्रो-वीसी डॉ. आदेश आर्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान अध्यक्ष सीए एस.के. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि नवाचार ही राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है और आज के युवाओं ने अपनी प्रतिभा व रचनात्मकता से इसे साकार कर दिखाया है।

 

प्रदर्शनी में प्रस्तुत परियोजनाओं ने छात्रों के तकनीकी कौशल के साथ-साथ समाजोपयोगी सोच और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता को भी उजागर किया। विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के आधार पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ और उन्हें भविष्य में नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button