कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देहरादून दौरे के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में हजारों महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं ने हाथों में भाजपा के झंडे और तख्तियां लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए तथा अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखी।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं रोमा सैनी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता विकास, सुशासन और जनहित की राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने के बजाय राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य सरकार के विकास कार्यों पर विश्वास जताती हैं।
रोमा सैनी ने कहा कि महिला शक्ति आज राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और भाजपा महिला मोर्चा समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भारी भागीदारी यह दर्शाती है कि वे प्रदेश के विकास और सुशासन के पक्ष में मजबूती से खड़ी हैं।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। कार्यक्रम के बाद यह विरोध प्रदर्शन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात जनता के बीच रखती रहेंगी और प्रदेश के विकास, महिला सशक्तिकरण तथा जनकल्याण के मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रहेंगी।




