काशीपुर।
आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को अस्मिता शूटिंग बॉल लीग का सफल आयोजन समर स्टडी हॉल, काशीपुर परिसर में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री विजेंद्र चौधरी (अंतरराष्ट्रीय एथलीट), श्रीमती मुक्ता सिंह (अध्यक्ष, समर स्टडी हॉल), अनुराग सिंह (सेक्रेटरी, समर स्टडी हॉल), अनुज भाटिया (प्रधानाचार्य, समर स्टडी हॉल), विशिष्ट अतिथि पायल चौधरी (ग्राम प्रधान), चैंपियन सूरज रोड़ (महासचिव, शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड), सुमित बिष्ट (अध्यक्ष, शूटिंग बॉल एसोसिएशन उधम सिंह नगर) एवं गौरव बिष्ट (महासचिव) द्वारा फीता काटकर किया गया।

मुख्य अतिथि श्री विजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित अस्मिता शूटिंग बॉल लीग बालिकाओं के लिए एक उत्कृष्ट मंच है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है।
शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव ने बताया कि इस लीग से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें जोन स्तर पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि शूटिंग बॉल भारत का पारंपरिक खेल है, जिससे अनेक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियाँ भी प्राप्त हुई हैं।

क्लोजिंग सेरेमनी व पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में
डॉ. सुनील त्रिपाठी (CBSE रिसोर्स पर्सन),
दीपिका अग्रवाल (एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर, होली एंजेल स्कूल),
उपासना यादव (प्रधानाचार्य, होली एंजेल पब्लिक स्कूल) एवं
कुलदीप सिंह (अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट) उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
🥇 प्रथम स्थान: श्री गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुंडेश्वरी रोड, काशीपुर
🥈 द्वितीय स्थान: होली एंजेल पब्लिक स्कूल, खरमासा, काशीपुर
🥉 तृतीय स्थान: गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, कुंडेश्वरी
इस अवसर पर सैम, अभिषेक, नीरज सिंह, सावन, राहुल नेगी, योगेश पाल, अमीषा खत्री, रितिका कांडपाल, सूरज, प्रशांत कुमार, यश, हरिंदर, मानव, राहुल सहित अनेक खेल प्रेमी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




