उत्तराखंड

इमलीखेड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन बना ऐतिहासिक, मनोज सैनी की टीम ने पेश की अनुशासन और सेवा की मिसाल

 

इमलीखेड़ा/रुड़की, संवाददाता। इमलीखेड़ा मंडल में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन ने इस बार जनसहभागिता, अनुशासन और व्यवस्थाओं के नए मानक स्थापित कर दिए। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकजुटता का वातावरण लगातार मजबूत हो रहा है।

इस भव्य आयोजन की सफलता के पीछे नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी और उनकी समर्पित टीम की कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता प्रमुख कारण रही। कार्यक्रम स्थल पर मंच, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा जैसी सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया, जिसकी आम लोगों और अतिथियों ने खुलकर प्रशंसा की।

सम्मेलन में पहुंचे संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने कहा कि इतने बड़े स्तर के कार्यक्रम को इतनी सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना आसान नहीं होता, लेकिन मनोज सैनी की टीम ने सेवा भाव और अनुशासन के साथ यह कर दिखाया। क्षेत्र के लोगों ने भी इसे जनशक्ति और संगठित प्रयास का उदाहरण बताया।

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता, संस्कृति और विकास के लिए ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि आगे भी क्षेत्र के विकास और सामाजिक समरसता के लिए इसी प्रकार प्रयास जारी रहेंगे।

विराट हिंदू सम्मेलन ने जहां एक ओर सांस्कृतिक जागरूकता को नई ऊर्जा दी, वहीं दूसरी ओर यह संदेश भी दिया कि संगठित समाज हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है और सकारात्मक कार्यों के माध्यम से क्षेत्र को नई दिशा दी जा सकती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button