अल्मोड़ाउत्तर प्रदेशउत्तराखंडकाशीपुरकोटद्वारदेहरादूननैनीतालपिरान कलियरमसूरीरूडकीहरिद्वार

तेज प्रताप सैनी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, नेटवर्क तक हुए हैंग

 

आज़ाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के प्रदेश महासचिव  तेज प्रताप सैनी  के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी मानो हैंग से हो गए।

फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और एक्स पर लगातार पोस्ट, स्टेटस और वीडियो संदेश साझा किए जा रहे हैं। हर ओर “तेज प्रताप सैनी जिंदाबाद” और जन्मदिन की शुभकामनाओं की गूंज सुनाई दे रही है। समर्थकों का कहना है कि तेज प्रताप सैनी जी का संघर्षशील नेतृत्व और समाज के प्रति समर्पण ही इस अपार जनसमर्थन का कारण है।

VIP उत्तराखंड न्यूज़ की ओर से भी तेज प्रताप सैनी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। न्यूज़ परिवार ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाते रहें।

प्रदेश में पहली बार किसी युवा नेता के जन्मदिन पर ऐसा उत्साह देखने को मिला, जिसने यह साफ कर दिया कि तेज प्रताप सैनी जी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और उनका जनाधार मज़बूत होता जा रहा है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button