उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

Naukra ग्रंट में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, गांधी जयंती पर हुआ बुजुर्गों का सम्मान

Naukra ग्रंट में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, गांधी जयंती पर हुआ बुजुर्गों का सम्मान∃

Naukra Grant उर्फ बुग्गावाला, हरिद्वार: गांधी जयंती के अवसर पर Naukra Grant उर्फ बुग्गावाला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पंचायती राज मंत्रालय और पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से हुआ। दिन की शुरुआत प्रभात फेरी और स्कूल के छात्रों द्वारा स्वच्छता अभियान के साथ हुई, जिससे ग्रामवासी गांधीजी के स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ा सके। प्राथमिक विद्यालय बुग्गावाला 1 और 2 के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, नृत्य, कला प्रदर्शन और भाषण स्वच्छता एवं नशामुक्ति पर दिए।

 

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में 75 वर्ष से अधिक आयु के 50 बुजुर्गों का सम्मान किया गया, जिन्होंने वर्षों से पंचायत के बदलते स्वरूप पर अपने अनुभव साझा किए। उनके अनुभवों से यह स्पष्ट हुआ कि पंचायत में जनता की भागीदारी से कितने महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ योजना के अंतर्गत 75 पेड़ पंचायत में लगाए गए।

 

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा, “यह हमारे पंचायत के लिए गर्व का क्षण है कि पंचायती राज मंत्रालय ने देश की 2.5 लाख पंचायतों में से सिर्फ 750 पंचायतों का चयन किया है, और उत्तराखंड से केवल 9 पंचायतें चुनी गई हैं, जिनमें Naukra Grant भी शामिल है।”

 

ग्राम सभा में एक साथ चार पीढ़ियों के लोगों ने भाग लिया। डॉ. जसवंत सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया और हरजिंदर सिंह, जिला लीड, पिरामल फाउंडेशन ने ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) में जनता की भागीदारी बढ़ाने पर अपने विचार साझा किए। सभा में महिला और बाल अनुकूल ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में एबीडीओ बाल स्वरूप, पंचायत शिव अनुज शर्मा, और बीडीसी सदस्य मिथुन राठौर शिवकुमार सैनी सूर्यकांत भी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button