उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

श्रद्धालुओं की उमंग और भक्ति के बीच श्री महाशिवपुराण कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा रही विशेष आकर्षण।

श्रद्धालुओं की उमंग और भक्ति के बीच श्री महाशिवपुराण कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा रही विशेष आकर्षण।

रुड़की। सुभाष नगर स्थित निर्माणाधीन श्री खाटूश्याम मंदिर परिसर मंगलवार को उस समय शिवभक्ति में सराबोर हो उठा, जब सात दिवसीय श्री महाशिवपुराण कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह 10:00 बजे निकली कलश यात्रा में श्रद्धा और उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा वातावरण भगवान शिव के जयघोष से गूंज उठा।

 

कलश यात्रा के पश्चात विधि-विधान से पूजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं दीप प्रज्वलन संपन्न कराया गया, जिसके साथ ही सात दिवसीय श्री महाशिवपुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा व्यास पंडित जगदीश पैन्यूली जी श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, शिव तत्व एवं महाशिवपुराण के विभिन्न आध्यात्मिक प्रसंगों का रसपान करा रहे हैं।

 

आचार्य अनुज नौटियाल, आचार्य दिनेश सेमवाल, आचार्य प्रकाश नौटियाल, पंडित देवेश एवं सकमर के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अनुष्ठान संपन्न हुए। दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण के साथ कथा का शुभारंभ हुई तो पूरा कथा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।

 

आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती सपना सैनी एवं हर्ष सैनी सह परिवार हैं। कथा का आयोजन 18 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक होगा।

 

आयोजन की विशेष बात यह है कि कथा स्थल पर प्रतिदिन भंडारे एवं दिव्य प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। वहीं दूर-दराज अथवा किसी कारणवश कथा में शामिल न हो पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाटू धाम यूट्यूब चैनल एवं फेसबुक पेज पर कथा का सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

 

कथा एवं कलश यात्रा की गतिविधियों को दीपक सेमवाल द्वारा मौके से लाइव कवरेज के माध्यम से श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जा रहा है। आयोजन से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों, कलश यात्रा और कथा के महत्वपूर्ण क्षणों की तस्वीरें एवं दृश्य भी लगातार सामने लाए जा रहे हैं, जिससे घर बैठे श्रद्धालु भी इस आध्यात्मिक आयोजन से जुड़ सकें।

 

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में पहुंचकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण करने तथा धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया। पीपल वाली गली, सुभाष नगर स्थित निर्माणाधीन श्री खाटूश्याम मंदिर में आयोजित हो रही इस कथा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।

 

आज की कथा मे श्रीमती कमला बमोला, भावना पैन्यूली, संतोषी माता कीर्तन मंडली, खाटू श्याम कीर्तन मंडली, सुनीता चौधरी, शालू शर्मा, सुनील भटनागर, डॉ. संजय, नीलम सिंह, अमरा देवी रावत, कुसुम सुंदरियाल, श्रीमती शशिकांत शर्मा, पूनम शर्मा, अनंत शर्मा, खुशी जोशी एवं निर्मला जोशी का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button