उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

आज रुड़की के सेफील्ड पब्लिक स्कूल कलियर में खो खो एसोसिएशन हरिद्वार के पदाधिकारियों की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया

 

 

आज रुड़की के सेफील्ड पब्लिक स्कूल कलियर में खो खो एसोसिएशन हरिद्वार के पदाधिकारियों की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसोसिएशन पदाधिकारियों के द्वारा 25 अप्रैल को हरिद्वार यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली फर्स्ट अंडर 16 खो खो प्रीमियर लीग के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया।जिला खो खो एसोसिएशन हरिद्वार अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से पहले भी इस तरह की प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा चुका है। इस वर्ष अंडर 16 फर्स्ट खो खो प्रीमियर लीग का आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से किया जाएगा।एसोसिएशन सचिव चैंपियन सूरज रोड ने अपने संबोधन में कहा कि हरिद्वार यूनिवर्सिटी के प्रांगण में अंडर 16 खो खो प्रीमियर लीग में खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देंगे।एसोसिएशन की ओर से विजेता और उपविजेता टीम को आकर्षक नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।इस प्रीमियर लीग में चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बैठक में उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, सह सचिव एड आशीष राष्ट्रवादी, कोषाध्यक्ष चंचल रोड,कोच सेम अली,तन्नू शर्मा आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button