उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ा

सभासद प्रतिनिधियों की तत्परता से खुला रास्ता, जेसीबी लगाकर कराया गया सफाई अभियान

सभासद प्रतिनिधियों की तत्परता से खुला रास्ता, जेसीबी लगाकर कराया गया सफाई अभियान

 

क्षेत्र में लगातार बनी गंदगी और रास्ते में जमा मलबे की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद सभासद प्रतिनिधि अजय कुमार और सभासद प्रतिनिधि शिवकुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने हालात का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जेसीबी मशीन मंगवाकर रास्ते में जमा गंदगी, कीचड़ और अवरोध को हटवाया।

 

सफाई अभियान के दौरान जेसीबी के माध्यम से रास्ते को पूरी तरह साफ कराया गया, जिससे लंबे समय से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि रास्ता बंद होने और गंदगी फैलने के कारण आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलते ही सभासद प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई करवाई।

 

अजय कुमार और शिवकुमार ने कहा कि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और जनता की समस्याओं को लेकर वे लगातार सक्रिय हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों सभासद प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि जनसमस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता से क्षेत्रवासियों को राहत मिल रही है। सफाई अभियान के बाद पूरे रास्ते को सुचारु रूप से चालू कर दिया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button