उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ा

सम्मानपूर्वक सेवा निवृत्ति पर श्री अश्वनी सैनी का हुआ भव्य स्वागत

 

 

ग्राम माजरी में आज एक गरिमामय आयोजन के तहत श्री अश्वनी सैनी  का सम्मान किया गया। श्री सैनी , जो कि प्रभारी जिलेदार, नलकूप खंड सिंचाई विभाग हरिद्वार के पद पर कार्यरत थे, ने अपने जीवन के 40 वर्ष 6 माह 12 दिन तक विभाग की सेवा निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ की।

उन्होंने 31 अक्टूबर को अपने दायित्वों का सम्मानपूर्वक निर्वहन करते हुए सेवा निवृत्ति प्राप्त की।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्यजनों एवं परिजनों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए शाल, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

 

इस अवसर पर लोगों ने कहा कि –

👉 “श्री अश्वनी सैनी जी जैसे कर्मठ, ईमानदार एवं अनुशासित अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button